Elige una pista para reproducir
नि ना नि ना ना ना ना नि ना नि ना ना ना ना ना ना ना ना ना
जीवन की रेस में
आगे बढ़ रहे हैं
आजकल बच्चे
तैयारी कर रहे हैं
जीवन की रेस में
आगे बढ़ रहे हैं
आजकल बच्चे
तैयारी कर रहे हैं
दिन शाम रात के फर्क को मिटा कर
बागी दिमाग को कुर्सी पे बिठा कर
मस्ती के अरमानों को चिता पे लिटा कर
बागी दिमाग को कुर्सी पे बिठा कर
पापा के सपनों के टैक्स भर रहे हैं
आजकल बच्चे तैयारी कर रहे हैं
बारहवाँ कप चाय है थका सा दिमाग है
एंट्रेंस एग्ज़ाम का बारह मासा राग है
मोटी सी सैलरी का हरा भरा बाग़ है
एंट्रेंस एग्ज़ाम का बारह मासा राग है
ज़िन्दगी कल शुरू होगी आज मर रहे हैं
आजकल बच्चे तैयारी कर रहे हैं
इंजिनियर बनना था ये क्या बन के रह गया
कोचिंग की फैक्ट्री में पुर्ज़ा सब सह गया
फ़ेलियर का डर छोड़ सब पीछे रह गया
कोचिंग की फैक्ट्री में पुर्ज़ा सब सह गया
फैमिली के नामों के झंडे गाड़ रहे हैं ह्म्म्म ह्म्म्म
आह आजकल बच्चे तैयारी कर रहे हैं