Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छिन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी
वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी
मोहल्ले की सबसे पुरानी निशानी
वो बुढ़िया जिसे बच्चे कहते थे नानी
वो नानी की बातों में परियों का डेरा
वो चेहरे की झुर्रियों का सदियों का फेरा
भुलाए नहीं, भुल सकता है कोई
भुलाए नहीं, भुल सकता है कोई
वो छोटी सी रात, वो लंबी कहानी
वो छोटी सी रात, वो लंबी कहानी
कड़ी धूप में अपने घर से निकलना
वो चिड़ीया, वो बुलबुल, तितली पकड़ना
वो गुड़िया की शादी में लड़ना झगड़ना
वो झूलो से गिरना, वो गिरके संभलना
वो पीतल के छल्लों के प्यारे से तोहफे
वो पीतल के छल्लों के प्यारे से तोहफे
वो टूटी हुई चूड़ियों की निशानी
वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी
वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी
वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी