Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
इसमें इतना दर्द है तुम भी
आँखों में भर लोगे पानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
इस नगरी में इस नगरी में पड़ा था सूखा
सूख गए थे नदिया नाले
बूँद बूँद को तरस गए थे
बस्ती के सब रहने वाले
चारों कोने फैल रहे थे
मौत के साए काले काले
सभी दुआएँ माँग रहे थे
सभी दुआएँ माँग रहे थे
गगन से उतरे बरखा रानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
भीगी आँखें, उतरे चेहरे
दे के हारे सभी दुहाई
किसी भी हिले, किसी जतन से
जब मुश्किल न टलने पाई
जब खेल गए दो प्रेमी
दोनों ने ये कसम उठाई
बादल से जिस दिन बरसेगा
बादल से जिस दिन बरसेगा
हम भी उस दिन पियेंगे पानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्यास की अग्नि में जलकर भी
उनके होंठ नहीं कुमलाए
जब उनका दम टूट रहा था
अम्बर में बादल घिर आए
रिमझिम रिमझिम पानी बरसा
दोनों अंत समय मुस्काए
अमर हो गए जग में दोनों
अमर हो गए जग में दोनों
याद रहेगी ये कुर्बानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
इसमें इतना दर्द है तुम भी
आँखों में भर लोगे पानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी
प्रेम की सुन लो नई कहानी