Elige una pista para reproducir
मेरे आँसूओं पे ना मुस्कुरा
कई ख्वाब थे जो मचल गए
मेरे दिल के शीशमहल में फिर
लो चराग यादों के जल गए
मेरे आँसूओं पे ना मुस्कुरा
मेरा कोई तेरे सिवा नहीं
मेरे गम की कोई दवा नहीं
मेरा कोई तेरे सिवा नहीं
मेरे गम की कोई दवा नहीं
मेरे गम की कोई दवा नहीं
मुझे तुमसे कोई गिला नहीं
तुम बदल गए तो बदल गए
मेरे आँसूओं पे ना मुस्कुरा
वही वादियाँ वही रास्ते
वही मन्ज़रे वही मरहले
वही वादियाँ वही रास्ते
वही मन्ज़रे वही मरहले
वही मन्ज़रे वही मरहले
मगर अब नज़र में जो तुम नहीं
वो हज़ार जलवे पिघल गए
मेरे आँसूओं पे ना मुस्कुरा
कई ख्वाब थे जो मचल गए
मेरे दिल के शीशमहल में फिर
लो चराग यादों के जल गए
मेरे आँसूओं पे ना मुस्कुरा