Elige una pista para reproducir

जीना यहाँ मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनो जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
यह मेरा गीत जीवन संगीत
कल भी कोई दोहराएगा
जग को हसाने बहरूपिया
रूप बदल फिर आएगा
स्वर्ग यहीं नर्क यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनो जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
कल खेल में हम हो ना हो
गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुम भलेंगे वो
पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
रहेंगे यहीं अपने निशान
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनो जहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ