Elige una pista para reproducir
Sencillo / Pista
राम, जय-जय राम, श्री राम, जय-जय राम
मैं तो राम ही राम पुकारूँ
श्री राम नहीं मोरी सुध लीनी
मैं कब से राह निहारूँ
राम, जय-जय राम, श्री राम, जय-जय राम
मैं तो राम ही राम पुकारूँ
श्री राम नहीं मोरी सुध लीनी
मैं कब से राह निहारूँ
राम, जय-जय राम, श्री राम, जय-जय राम
मैं तो राम ही राम पुकारूँ
बटेऊ, जाने वाले, श्री राम प्रभु के मतवाले
तू राम-नाम रस पी ले, तन-मन की प्यास बुझा ले
जग के कानों में पड़ा, राम, राम, जय राम
उतरे हनुमत जानकर राम भक्त का धाम
जय श्री राम
आयुष्मान, आओ हनुमान
महात्मन्, आप मुझे पहचानते हैं?
हम त्रिकालदर्शी हैं, हम सब कुछ जानते हैं
अच्छा?
हाँ, ये भी जानते हैं
मेघनाद ने शक्ति मारी है, तेरा राम बड़ा दुखारी है
हो, तुझे एक वैद्य ने पठाया है, तू संजीवनी लेने आया है
और?
हम सब जानते हैं
किते से आवे, किते को जावे
किते से आवे, किते को जावे
बाबा ने सब बेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
रैन बसेरा?
नहीं महाराज, सेवक को विश्राम का अवकाश नहीं होता
यही भगवन् के आज्ञा हैं, तू आज यहीं विश्राम करें
तू क्यूँ चिंता करता हैं? जो करना है, सो राम करें
जो करना है, सो राम करे
राम-लखन के जीवन में...
राम-लखन के जीवन में कभी होगा नहीं अँधेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
मुझे क्षमा करें भगवन्, मेरे स्वामी की आज्ञा है कि मैं
रात-ही-रात में बूटी लेकर पहुँच जाऊँ
मैं तो एक राम-भक्त की कुटिया देखकर
केवल प्यास बुझाने उतरा था
तुझे भूख-प्यास नहीं लागे, मैं ऐसा मंत्र बता दूँगा
अच्छा?
तुझे जिस पर्वत पे जाना, मैं पल-भर में पहुँचा दूँगा
सच! महात्मन्? हाँ
स्नान-ध्यान करके तू आजा...
स्नान-ध्यान करके तू आजा, तोहे बना लूँ चेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
जानो है बड़ी दूर, बटेऊ, कर ले रैन बसेरा रे
जी, बहुत कृपा है आपकी
मैं अभी स्नान करके आता हूँ
जय-जय राम, श्री राम, जय-जय राम
मैं तो राम ही राम पुकारूँ
क्लांति मिटाने के लिए करन गए कपि स्नान
मगरमच्छ के जाल में उलझ गए हनुमान