Elige una pista para reproducir
तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
माँगूँ दुआएँ, ले लूँ बलाएँ
तुझ पर आँच ना आए
पहुँचा ना कोई अब तक जहाँ पर
तू ऐसी मंज़िल पाए
नहीं आकाश में होगा
एक भी तुझ सा सितारा
तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
आ, तुझको मैं झूला झुलाऊँ
छोड़ ये खेल-खिलौना
आ जाएगी निंदिया रानी
लेके वो सपना सलोना
बादलों, शोर ना करना
सोया है मुन्ना हमारा
तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा