Elige una pista para reproducir
ये दुनिया की रेल मुसाफिर
ये दुनिया की रेल मुसाफिर
चक्क चक्क चलती जाए रे चलती जाए
रे पल पल आगे बढ़ती जाए रे आगे बढ़ती जाए रे
सांसों की पटरी पे भागे राह चले न आड़ी
इसमें लगे किस्मत के पहिए
चल जाए तो गाड़ी बाबा चल जाए तो गाड़ी बाबा
नगर नगर में ठहर ती रुकती
नगर नगर में ठहर ती रुकती
मंजिल तक पहुँचाए रे
रे पल पल आगे बढ़ती जाए रे
आगे बढ़ती जाए रे आगे बढ़ती जाए रे
इस गाड़ी में देख न प्यारे
जात-पात के फंदे जात-पात के फंदे
एक जगह पर मिलकर बैठे
सब भगवान के बंदे बाबा
सब भगवान के बंदे बाबा
दो दिन का ये सफर है बाबा
दो दिन का ये सफर है बाबा
मिल जल कर कट जाये
रे पल पल
आगे बढ़ती जाए रे आगे बढ़ती जाए रे
आगे बढ़ती जाए रे
सेठ मुहाजिर चोर उचाके इस गाड़ी में साथ चले
रात को सोए धन लुट जाए और सवेरे हाथ मले
और सवेरे हाथ मले कोई बजाए चैन की बंसी
कोई बजाए चैक की बंसी कोई नीर बहाए
रे पल पल
आगे बढ़ती जाए रे आगे बढ़ती जाए रे
ये दुनिया की रेल मुसाफिर
ये दुनिया की रेल मुसाफिर
चक्क चक्क चलती जाए रे चलती जाए
रे पल पल आगे बढ़ती जाए रे आगे बढ़ती जाए रे