Elige una pista para reproducir

Yeah yeah
check
मेरा नाम MC Altaf है मैंने 16 साल की उम्र में rap start किया
तभी सपने से बड़े हालात थे
मैं एक मुंबई के सबसे बड़े दिल से आता हूँ उसका नाम है धारावी 17, मुंबई 17
जहां पे मुमकिन नहीं था देखना सपना
मैंने नहीं मानता इसमें
कोने में बैठे लिखने
मेरे पास बहुत से किस्से
तभी था छोटा सा क्रू
सब मेरे जैसे थे ये लड़के
कहानी लिखते हकीकत जो
बुरे हालात बली कर दो
ख़याल ये खाते मनी मन जो
उतारा कागज़ सही में वो
अभी गाने बनने लगे
पर YouTube पे डालने के लिए video shoot के लिए पैसे नहीं
तो मैंने hustle करना शुरू किए
मैं सुबह 8 बजे उठके newspaper डालता था
5 हज़ार महीने कमाता था
थोड़ा पैसा दिया music को
बाकी परिवार में जाता था
फिर drop करने लगा मैं गाने
सोचा नहीं होगा क्या आगे
back to back grind बस चालू
गली के लोग भी पहचानें
अभी बस रुकना नहीं है
करने का बहुत कुछ है
नसीब में लिखा कुछ और
ज़िंदगी में बहुत दुख है
वो बोलते हैं ना बिना दुख और दर्द के ज़िंदगी अधूरी है
सही वही वाला शॉट
सब कुछ अच्छा चल रहा था
गाने को एक महीने में 10 हज़ार views आ गया
और उसी time में मेरे अब्बा को serious medical condition आ गई
सरकारी अस्पताल में bed नहीं
मेरे बाप को ले रहे नहीं अंदर
हालत बिगड़ते ही जा रही थी
पूरा वार्ड ही लग रहा था खंडर
क्या करूं मैं समझ नहीं पा रहा
मेरे अब्बा को होश भी नहीं आ रहा
मेरी माँ मेरे बाजू में रो रही थी
तभी कोई नहीं दे रहा सहारा
Private hospital में लेके गया उनको
पैसे नहीं जमा करने
सेहत से बड़ा यहाँ कुछ नहीं
ये उस दिन ये समझा सबने
मेरी माँ ने बेच डाला सब कुछ
मेरे इन नज़रों के सामने
उस दिन मैंने खाई कसम हम एक दिन ये सब कुछ लाएंगे
जब भी ये सोच रहा था मेरे जेब में 30 रुपये थे और 30,000 खयाल थे क्या होगा
कैसे करेंगे अपुन और वो टेंशन के वजह से मैं लिख नहीं पा रहा था
लेकिन अच्छी न्यूज़ मिली कि मेरे अब्बा अभी ठीक हैं
कुछ बड़ा करना ज़िंदगी में ये आज से सीख है
मैं लिखने लगा वापस गाने
मदद बस किया खुदा ने
काम मिला मुझको फिर movie में
मिला कुछ मौका कमाने
गली बॉय ने किया लाइफ चेंज
उसके बाद हमने मिलियन भी मारे
उसके बाद बड़े भाई ने बुलाया
बोला मुझे जीजी में आने
मिला मुझे फिर से मौका मेरी कहानी सुनाने
फिर किया मैंने कैश अंदर
2 साल में फट्टे साल कमाया
अब लाता वो सब चीज जो मेरी मां ने गवाया
वादा किया मैंने उससे
देख तेरा बेटा फिर आया
नज़र रहती फरिश्तों की
मुझे पे है खुद का साया
तो हालात से हार मत
ये मुझे हालात ने सिखाया
तो हालात से हार मत
ये मुझे हालात ने सिखाया