Elige una pista para reproducir
हम्म मुझे दे दो थोड़ा वक़्त जीना चाहता बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
मुझे दे दो थोड़ा वक़्त जीना चाहता बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
हाँ दे दो थोड़ा वक़्त हम्म हम्म दे दो थोड़ा वक़्त दे दो थोड़ा वक़्त
इन सपनों ने सोने ना दिया मुझे
कई लम्हों में खोने ना दिया मुझे
है मंज़िल पे ऐसी नज़र मिला टाइम नहीं
तो अपनों का होने ना दिया मुझे
इन जिस्म लगे रूह से अलग
बचपन में काफ़ी है फ़र्क
हाँ दिल होता खुश कभी
दिखती जो खुद में ही अपनी पुरानी वो झलक
मैं पता नहीं ग़लत या सही
हूँ ढूंढने मैं निकला वही
हूँ किसी से नाराज़ नहीं
पर करना भी किसी से अभी बात नहीं
छूट गए दोस्त भी तो काफ़ी
करता भी जाम उनके नाम
ये सितारे भी देते गवाही
रहते दिल में वो आज भी
और ये प्यार लगता काफ़ी
हाँ ये प्यार लगता
मुझे दे दो थोड़ा वक़्त जीना चाहता बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
मुझे दे दो थोड़ा वक़्त जीना चाहता बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
पर दिल बोले थोड़ा ठहर जा
ज़्यादा मत सोच वापस सपनों के शहर जा
तुझपे उम्मीदें हैं बहुत
शेर है तू खुद पे मत रहम खा
आख़िर मज़दूर ही ख़ज़ाना लेके आएगा
बुरा वक़्त अच्छा ज़माना लेके आएगा
जो छोड़ गए सपनों को बीच में
वो कहते बुरा सपना हर रात को सताएगा
ये कहानी है अधूरी उसे पूरा कर
तू मानना नहीं हार इतनी दूर आकर
तू याद रखना क्या है तेरी परवरिश
जिससे नफ़रत उसके लिये भी दुआ कर
तुझे मालूम था ये मुश्किल है बहुत
पर आया अपनी माज़ी से जाएगा भी ख़ुद
वैसे तू सुन ले ज़माने की
But always do what you should
हाँ तू ले ले थोड़ा वक़्त
और जी ले बस अपने लिए
और रखना यक़ीन तुझमें नहीं
है कोई कमी
मुझे दे दो थोड़ा वक़्त
जीना चाहता बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब
बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
हाँ दे दो थोड़ा वक़्त
जीना बस अपने लिए
हाँ ले लो चाहें सब
बस भरने दो साँसें इस खुली हवा में
हाँ दे दो थोड़ा वक़्त