Elige una pista para reproducir
मैं आज जो कुछ भी हूँ बना
Daddy हो तुम ही उसकी वजह
ख़ुद से ही चलने के क़ाबिल हुआ मैं
Daddy हो तुम ही उसकी वजह
काँधों पे चढ़ के, वो सैर कर के
देखी सभी दुनिया
तुमसे शुरू मेरा जहाँ
तुम ही मेरे हो आसमाँ
तुमसे शुरू मेरा जहाँ
Daddy तुम मेरे हो आसमाँ
था प्यार कितना मुझसे तुम्हारा
अंजान ही मैं रहा
ख़ुद की ना परवाह तुमने कभी की
माँगा जो मुझको दिया
समझा कभी ना गुस्सा तुम्हारा
नाराज़ तुमसे रहा
चोट लगी जो रोया था मैं तो
आँसू तुम्हारा गिरा
यादें वो कल की, नादानी हल्की
आँखें भिगोती है यहाँ
धूप में जल के, रातों को जग के
दी हैं सभी ख़ुशियाँ
तुमसे शुरू मेरा जहाँ
तुम ही मेरे हो आसमाँ
तुमसे शुरू मेरा जहाँ
Daddy तुम ही मेरे हो आसमाँ
मैं आज जो कुछ भी हूँ बना
Daddy हो तुम ही उसकी वजह