Elige una pista para reproducir
Sencillo / Pista
दो किनारे अलग हुए और नदिया खो गई
दो किनारे अलग हुए और नदिया खो गई
कौन लहर किस बूँद से
कौन लहर किस बूँद से
जाने क्या ग़लती हो गई
दो किनारे अलग हुए और नदिया खो गई
चंदा आसमानी पगला
पानी पर कहानी लिखे
बड़ा समझाऊँ इसको
दिल तो बस नादानी सीखे
एक ओर जो दोनों के बीच थी
इस रात में सो गई
दो किनारे अलग हुए और नदिया खो गई
क़िस्सा क्या सुनाऊँ दिल का, शब्दों में ना-मानी दिखे
लम्हा बेवफ़ा है निकला, बैठा दोनों आँखें मीचे
क़िस्सा क्या सुनाऊँ दिल का, शब्दों में ना-मानी दिखे
लम्हा बेवफ़ा है निकला, बैठा दोनों आँखें मीचे
एक ज़िंदगी जो कभी जीती थी
क्यूँ बेजान सी हो गई?
दो किनारे अलग हुए और नदिया खो गई