चैट में तेरे साथ ओ यार
आज लगा नहीं मुझे प्यार
तूने की है शिकायत
क्या इसकी कर लू मैं आदत
हम कितने भी मरे तुझ पर
कितना भी प्यार करे तुझ से
पर तुझे लगता है दिखावा
ओ माय यह क्या पछतावा
अब हमें अपने प्यार की
क्या करनी पड़ेगी वक़ीली
क्या तूने मान लिया
मुझे आदमी नकली से नकली
हम वो है जो करते है प्यार
करते नहीं दिखावा
तेरे सिवा कोई और नहीं
जहाँ बोल सके हम धावा
इंतजार किया मेसेज का इतना
प्यासे ने पानी का किया जितना
समझ गया मैं इंतजार का
फल ही होता मीठा
जहाँ में जहाँ है प्यार
वहाँ थोड़ी है तकरार
पर तकरार भूलते है प्रेमी
और याद रखते वो प्यार
किस्मत से मुझे मेरे यार
मिला तेरे जैसा ब्यूटीफुल प्यार
यूँ न दे मुझे चीटर करार
कर न मुझसे ऐसी तकरार
प्यार की कभी ठंडी तो कभी गर्म हवा
कभी बारीक मैदा, कभी दानेदार रवा
झगड़े बाद वाला मेरा प्यार
लगता क्यों तुम्हें दिखावा
मेरा प्यार तो था प्योर मावा
किसने मिलाया इसमें आटा
किसने करवाया मेरा घाटा
ओ माय यह क्या पछतावा
ओ माय यह क्या पछतावा