Elige una pista para reproducir
ओ आ आ आ
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
मुझे ज़िन्दगी का अलम नहीं
अलम नहीं
जिसे तेरे ग़म से हो वास्ता
जिसे तेरे ग़म से हो वास्ता
वो फिज़ा बहार से कम नहीं
से कम नहीं
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
वो ही कारवां वो ही रास्ते
वो ही ज़िन्दगी वो ही मंज़िले
हे हे वो ही मंज़िले
मगर अपने अपने मुकाम पर
मगर अपने अपने मुकाम पर
कभी तुम नहीं कभी हम नहीं
वो हम नहीं
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
मैं कपस में कैद हूँ बाग़बा
मुझे क्या गरज़ है बहार से
हे हे बहार से
ना चमन है मेरा ना आशियाँ
ना चमन है मेरा ना आशियाँ
जो फिज़ाएँ भी आएं तो ग़म नहीं
तो ग़म नहीं
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा
मुझे ज़िन्दगी का अलम नहीं
अलम नहीं
मेरी ज़िन्दगी पे ना मुस्कुरा