Elige una pista para reproducir
It's me DhiruMonchik, hey
हाथ का है माल पैसा इतना मैंने जान लिया
बाप ने plot मां ने अपने लिए हार लिया
औलाद ने जब कंधों पे घर का सारा भार लिया
घिस चुकी थी एड़ी लेकिन झुकना नहीं मैंने ठान लिया
काले थे अंधेरे लेकिन रास्तों से हटा नहीं
मां की दुआएं उसके अलग कुछ बचा नहीं
छोड़ा है अंगार लेकिन दिल में रखे सबर
महफिल में जो धरे कदम दिख जाता है असर
मेहनत करी fame मिला सिर कैसे ये चढ़ेगा
Fuck your opinion सिर पर ताज मेरे रहेगा
Degree वाला ज्ञान तुझे जीना नहीं सिखाएगा
कश कैसे लेना पहला दोस्त ही बताएगा
टपरी पीछे छोटी gold होले हौले कर दू hold
Sharp सारे बंदे लेकिन smile इनके मुंह पे cold
बोल ले तू कुछ भी मुझे लगता नहीं बुरा
बस real बनकर रह बगल में दांव ना नहीं छुरा
जिंदगी किताब हर एक पन्ने पे है राज
लिखी नहीं कलम से अंदर छुपी है आवाज
एक अंदर आशिक दूजा सबसे है नाराज
जुड़ चुकी है feeling जबसे दिल बना गुलाम
जुड़ चुकी है feeling जबसे दिल बना गुलाम
दिल बना गुलाम, दिल बना गुलाम
हा मार के थप्पड़ मुझे बाप ने दी सीख
पैसा हो या इज्जत कभी मांगना नहीं भीख
नींव धरी मैंने कला की
मेरे मन में ना कोई चालाकी
भोले से हर सलाह ली
राहें गलत चला नहीं
सामने ये तेरी झूठी फिक्र भी दिखाएंगे
नीचे जब तू गिरेगा ये जश्न भी मनाएंगे
फितरत है ये इंसान की और
कीमत ना है जान की
तेरी मेरी छोड़ ये बुराई करे राम की
दिल तेरा जो साफ तो पर दुनिया तुझपर लुटा दू
मन में तेरे खौफ तो फिर फूटी कौड़ी भी ना दू
जिस दिल में सच्चाई उसकी कीमत है अनमोल
भरा है फरेब उसका कोई ना है मोल
इज्जत भी मिल जावेगी भाई प्यार भी मिल जावेगी
जिस दिन तेरी जेब में ये पैसा खनखनावेगा
रिश्तेदार तेरा पैसा ये दोनों बता देगा
मेहनत कोई ना देखेगा बस नजर ही लगा देगा
मुश्किलों से मुस्कुराके जब तक तू मिलेगा
किस्मत का हर ताला तेरे लिए खुद से खुलेगा
कदम धर ले रास्ते तो खुद ब खुद बन जाएंगे
चलते चलते सपने भी ये हकीकत हो जाएंगे
चलते चलते सपने भी ये हकीकत हो जाएंगे
हकीकत हो जाएंगे, हकीकत हो जाएंगे
लगा रह bro, motivation कम पड़ जाए तभी मन से गायेंगे
Let's go