Elige una pista para reproducir
ख़्वाब सी लगे ज़िंदगी मेरी (ज़िंदगी मेरी)
ख़ुश हूँ आज मैं मौजूदगी में तेरी (मौजूदगी में तेरी)
आँखें बंद करूँ तो आँखें हों तेरी (तो आँखें हों तेरी)
ख़ुद को ढूँढ लूँ तस्वीरों में तेरी
गुमराह हूँ अब मैं उन पलों में, मुझे हो चुका है नशा सा
सारी हसरतों को मैं कह चुका हूँ "अलविदा"
तुम मिले, सारा जहाँ मिल गया
तुम मिले, सारा जहाँ मिल गया
इश्क़ ने मेरा कहा सुन लिया
अब रास्ते की कमी खल रही है
तू जो मिला है, मुझको ज़मीं मिल गई है
जग की ये सारी ख़ुशियाँ तुझी से
सागर में मोती जैसे मिले तुम नसीब से
मिले तुम नसीब से
गुमराह हूँ अब मैं उन पलों में, मुझे हो चुका है नशा सा
सारी हसरतों को मैं कह चुका हूँ "अलविदा"
तुम मिले, सारा जहाँ मिल गया
तुम मिले, सारा जहाँ मिल गया
इश्क़ ने मेरा कहा सुन लिया
तुम मिले...
तुम मिले...
तुम मिले...
तुम मिले, सारा जहाँ...
तुम मिले, सारा जहाँ...
तुम मिले...