Elige una pista para reproducir
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
दिल टूट गया, छूट गया साथ हमारा
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
अब ग़म को बना लेंगे...
हम दूर चले जाएँगे दुनिया से तुम्हारी
हम दूर चले जाएँगे दुनिया से तुम्हारी
रोकेगा ना अब कोई भी ये कश्ती हमारी
चलती हुईं लहरों को बनाया है किनारा
अब ग़म को बना लेंगे...
उम्मीद रहेगी ना अब अरमान रहेंगे
उम्मीद रहेगी ना अब अरमान रहेंगे
सपने भी ना आकर कभी मेहमान रहेंगे
भूले हैं ना भूलेंगे मगर नाम तुम्हारा
अब ग़म को बना लेंगे जीने का सहारा
दिल टूट गया, छूट गया साथ हमारा
अब ग़म को बना लेंगे...