Elige una pista para reproducir

ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम
विनय भरा ह्रदय करे सदा जिन्हें प्रणाम
ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम
ह्रदय कमल नयन कमल
सुमुख कमल चरण कमल
कमल के तुम तेज पुंज छवि ललित ललाम
ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम
राम सा पुत्र ना राम सा भ्राता
राम सा पति नहीं राम सा त्राता
राम सा मित्र ना राम सा दाता
सब से निभाएं सब सा नाता
स्वभाव से उदार शांत
सब गुणों के धाम
ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम
सारे जग के प्राण हैं राम
ऋषि मुनिओं का ध्यान है राम
गन्धर्वों का गान है राम
मर्यादा का भान है राम
पतितों का उद्धार है राम
धनुधारी धनवान हैं राम
निश्चित ही विद्वान है राम
सब पूरण भगवान् है राम
जनम मरण से मुक्ति हो जपो जो राम नाम
ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम
विनय भरा ह्रदय करे सदा जिन्हें प्रणाम
ऐसे हैं मेरे राम ऐसे हैं मेरे राम