Elige una pista para reproducir
दुनिया ओ दुनिया, तेरा जवाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया तेरी जफ़ाओं का, बस कोई हिसाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया तेरा जवाब नहीं दुनिया ओ दुनिया
तू छांव है या है धूप खबर किसको
क्या है तेरा असली रूप खबर किसको
तू छांव है या है धूप खबर किसको
क्या है तेरा असली रूप खबर किसको
आये नज़र कैसे तू आँसू है, ख़्वाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया, तेरा जवाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया
तेरे ज़ुबां पे है, ज़िक्र सितारों का
तेरे लबों पे है, नाम बहारों का
तेरे ज़ुबां पे है, ज़िक्र सितारों का
तेरे लबों पे है, नाम बहारों का
पर तेरे दामन में, काँटे हैं, गुलाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया, तेरा जवाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया
ये किन खयालों में, खो गये हैं आप
ये किन खयालों में, खो गये हैं आप
क्यों कुछ परेशाँ से, हो गये हैं आप
ये किन खयालों में, खो गये हैं आप
क्यों कुछ परेशाँ से, हो गये हैं आप
आपसे तो मुझको कुछ शिक़वा जनाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया, तेरा जवाब नहीं तेरी जफ़ाओं का, बस कोई हिसाब नहीं
दुनिया ओ दुनिया