Elige una pista para reproducir
मन मेरा तेरे मंत्रों में
शीश झुके कैलाश में है
तन मेरा धरती पे है
पर दिल मेरा तेरे पास में है
सुध-बुध ना मुझे मेरी कोई
मैं तो तेरा ध्यान करू
मेरे साथ भोलेनाथ
मैं काहे डरु काहे डरु काहे डरु
सर पे हाथ तेरा नाथ
तेरा नाम जपु नाम जपु नाम जपु
जब कोई नहीं था साथ मेरे
तब भोले तेरा साथ मिला
जब जब ठुकराया दुनिया ने
मुझे सर पे तेरा हाथ मिला
मेरा जीवन तेरे चरणों में
मैं मस्त मगन तेरे भजनो में
सांसें हैं बची जितनी
उन्हें मैं तेरे लिए ही भरु
मेरे साथ भोलेनाथ
मैं काहे डरु काहे डरु काहे डरु
सर पे हाथ तेरा नाथ
तेरा नाम जपु नाम जपु नाम जपु
मैं मरने के ख़याल में था
शम्भू तूने ही बचाया था
हर दर से खाली लौटा तो
तूने ही गले लगाया था
जीवनधारा तेरी द्रष्टी में है
शक्ति तेरी भक्ति में
क्या रास्ता क्या ही डगर
मैं तो तेरी राह चालू
मेरे साथ भोलेनाथ
मैं काहे डरु काहे डरु काहे डरु
सर पे हाथ तेरा नाथ
तेरा नाम जपु नाम जपु नाम जपु.