Elige una pista para reproducir
इश्क़ है पूजा इश्क़ इबादत, इश्क़ से बढ़कर दुनिया क्या है
इश्क़ से ऊँचा कोई न मज़हब, इश्क़ ख़ुदाई इश्क़ ख़ुदा है
मुझे इश्क़ का रोग लगा है, मुझे इश्क़ का रोग लगा है
रोम रोम में यार बसा है
रब्बा मेरी ख़ैर करी हो, रब्बा मेरी ख़ैर करी
मुझे इश्क़ का रोग लगा है, मुझे इश्क़ का रोग लगा है
मेरा यार ही मेरा ख़ुदा है
रब्बा मेरी ख़ैर करी, रब्बा मेरी ख़ैर करी
मैं क्या जानूँ दुनियादारी, मुझे इश्क़ की लगी बीमारी
यार के पहलू में देखी है जन्नत सारी दुनिया सारी
हो, मैं क्या जानूँ दुनियादारी, मुझे इश्क़ की लगी बीमारी
यार के पहलू में देखी है जन्नत सारी दुनिया सारी
मैने यार में रब देखा है, मैने यार में रब देखा है
क्या ऐसा सबको होता है?
रब्बा मेरी ख़ैर करी
रब्बा मेरी ख़ैर करी
मैं क्या जानूँ महल चौबारे, ये मेरे किस काम के सारे
यार बिना ये दुनिया क्या है, क्या दुनिया के चाँद सितारे
हो, मैं क्या जानूँ महल चौबारे, ये मेरे किस काम के सारे
यार बिना ये दुनिया क्या है, क्या दुनिया के चाँद सितारे
दिल में उसका नाम लिखा, दिल में उसका नाम लिखा
दर्पण में उसका चेहरा है
रब्बा मेरी ख़ैर करी रब्बा मेरी ख़ैर करी