Elige una pista para reproducir
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे
ऐ जाने वफा फिर भी
हम तुम ना जुदा होंगे
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे
किस्मत हमें मिलने से
रोकेगी भला कब तक
इन प्यार की राहों में
भटकेगी वफ़ा कब तक
कदमो के निशा खुद ही
मंजिल का पता होंगे
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होगे
ये कैसी उदासी है
जो हुस्न पे छाई है
हम दूर नहीं तुमसे
कहने को जुदाई है
अरमान भरे दो दिल
फिर एक जगह होंगे
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे
ऐ जाने वफा फिर भी
हम तुम ना जुदा होंगे
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे