Elige una pista para reproducir
चाहा है तुझको, चाहूँगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी याद जो आती है, मेरे आँसू बहते हैं
"अपना तो मिलन होगा," पल-पल ये कहते हैं
क्या ये ज़िंदगानी है, बस तेरी कहानी है
बस तेरी कहानी है, ये जो ज़िंदगानी है
चाहा है तुझको, चाहूँगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी वो बातें, वो चाहत की रस्में
झूठे थे वादे, क्या झूठी थी क़समें?
जान-ए-तमन्ना, क्या ये सच है? बस इतना कह दे
टूट जाए ना लमहा ऐतबार का
दे कोई सिला मेरे इंतज़ार का
चाहा है तुझको, चाहूँगी हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी हूँ तेरी, जो चाहे क़सम ले-ले
मुझको हमराही, तू अपने ग़म दे-दे
सारी उमर ही मुझको दर्द जुदाई का सहना
रास्ते में खोई हैं मंज़िलें मेरी
मेरे साथ जाएँगी मुश्किलें मेरी
चाहा है तुझको, चाहूँगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तू सामने है मेरे, फिर क्यूँ ये दूरी है?
तुझे कैसे बताऊँ मैं? हाय, क्या मजबूरी है
ये भी कोई जीना है, सिर्फ़ आँसू पीना है
सिर्फ़ आँसू पीना है, ये भी कोई जीना है