Elige una pista para reproducir
अमीरों के भगवान गरीबों को सताया ना करो
पुदीने की चटनी से रोटियाँ खिलाया ना करो
अमीरों के भगवान गरीबों को सताया ना करो
पुदीने की चटनी से रोटियाँ खिलाया ना करो
उनको ऊँचे महल दिए हैं हमको छोटी सी कुटिया
उनका बेड़ा तैर रहा है डूबी अपनी लुटिया, लुटिया
हाय डूबी अपनी लुटिया
क़िस्मत के सागर में यूं गोते खिलवाया ना करो
पुदीने की चटनी से रोटियाँ खिलाया ना करो
मैं जाता हूँ शिक़ायत करने
उसके दर पर रो-रो मरने, रो-रो मरने
चल चल मेरे खटारे, भगवान के द्वारे
भगवान के द्वारे
चल चल मेरे खटारे, भगवान के द्वारे
भगवान के द्वारे
तू कौन से गगन में भगवान सो रहा है
भगवान सो रहा है
तेरे जहाँ में कितना अंधेर हो रहा है
अंधेर हो रहा है
आवाज़ मेरी सुन ले सबसे बड़े ख़िवाइया
काहे को खाली पीली दुनिया डुबो रहा है
दुनिया डुबो रहा है, दुनिया डुबो रहा है
अंधेर हो रहा है भगवान सो रहा है