
Сингл / Трек
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
क्या नसीब मैंने पाया
सब पाके सब गवाया
क्या नसीब मैंने पाया
सब पाके सब गवाया
कुछ नहीं मेरे पास
हो, मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
देखा मैंने देखा एक सपना
सपना हुआ ना कोई अपना, आ...
देखा मैंने देखा एक सपना
सपना हुआ ना कोई अपना
किसको सुनाऊँ मैं फ़रियादें
किसको दूँ मैं दुहाई
मुझे तनहाई मिली, सिर्फ़ जुदाई मिली
रात धुआँ है, मेरे दिन हैं उदास, साजना
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
हो, मेरी ज़िंदगी एक प्यास
खुशियों की दुनिया को खो के
हारी मैं हारी अब रो के, आ...
खुशियों की दुनिया को खो के
हारी मैं हारी अब रो के
मुझसे हुई थी जितनी खताएँ
उसकी सजा मैंने पाई
क्या फैसला था किया?
खुद को ही धोखा दिया
बाकी रही ना अब कोई भी आस, साजना
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
क्या नसीब मैंने पाया
सब पाके सब गवाया
क्या नसीब मैंने पाया
सब पाके सब गवाया
कुछ नहीं मेरे पास
हो, मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
मेरी ज़िंदगी एक प्यास
हो, मेरी ज़िंदगी एक प्यास
हो, मेरी ज़िंदगी एक प्यास