Выберите трек для воспроизведения
हल्का-हल्का fever है
साँस भी दुबली लगती है
धूप में जी नहीं लगता
छाँव भी ग़मगीं लगती है
क्या रोग ये पाला है?
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?
नब्ज़ सहम के चलती है
हँसी भी मुजरिम लगती है
क्या हुआ है मुझको?
क्यूँ तन्हाई अच्छी लगती है?
क्या तुमने ही कोई
कोई जादू डाला है?
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?
दिन तो अच्छा गुज़रता है
और शाम भली लगती है
पोले-पोले पाँव से
जब ये रात उतरती है
डर लगता है मुझको
तू जाने वाला है
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?
मुझे इश्क़ हुआ है
या होने वाला है?