Выберите трек для воспроизведения

Сингл / Трек
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
चार दिन की चांदनी में ग़म का बादल छा गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
जल गया दिल सोज़ ए ग़म से जब कोई याद आ गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
आग में फूलों की दुनिया ने मेरा तन रख दिया
एक मुर्दे को सजाकर नाम दुलहन रख दिया
बोल मालिक ये तमाशा तुझसे क्यूँ देखा गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
किस क़दर नाशाद हूँ बार्बाद हूँ वीरां हूँ
रहम कर मुझ पर खुदाया
रहम कर मुझ पर खुदाया मैं भी एक इंसान हु
मौत ही दे दे के अब शिकवा जुबा पर आ गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया
चार दिन की चांदनी में ग़म का बादल छा गया
आसमाँवाले तेरी दुनिया से जी घबरा गया.