गली गली में फिरता हैं तू क्यूँ बनके बंजारा
आ मेरे दिल मैं बस जा मेरे आशिक़ आवारा
ओ गली गली में फिरता हैं तू क्यूँ बनके बंजारा
आ मेरे दिल मैं बस जा मेरे आशिक़ आवारा
आ मेरे दिल मैं बस जा मेरे आशिक़ आवारा
ओ तेरा प्यार है एक सोनेका पींजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आजादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आजादी
मौका है दीवाने दिल का खाली दामन भरले
इस दुनिया में जीना हैं तो प्यार किसीसे करले
तेरे दिल को छेड़ रहा हैं मेरा प्यार अकेला
मेरे दिल में लगा हुआ है कई ग़मों का मेला
ओ गली गली में फिरता हैं तू क्यूँ बनके बंजारा
आ मेरे दिल मैं बस जा मेरे आशिक़ आवारा
ओ तेरा प्यार है एक सोनेका पींजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आजादी
मेरी तरह नहीं हैं कोई इस दुनिया में तेरा
आजा बनजा मेरा साथी हाथ पकडले मेरा
मेरा रस्ता रोक रही है तू कैसी दीवानी
एक जगह मैं कैसे ठेहरु मैं दरिया का पानी
ओ गली गली में फिरता हैं तू क्यूँ बनके बंजारा
आ मेरे दिल मैं बस जा मेरे आशिक़ आवारा
ओ तेरा प्यार है एक सोनेका पींजरा ओ शहज़ादी
मुझको अपनी जान से प्यारी है अपनी आजादी
और किसीसे मैं ये कहती वो कुछ भी कर जाता
मेरे एक इशारे पर बस वो हसके मर जाता
ना मैं शायर ना मैं आशिक ना कोई दीवाना
मैं तुझपे नहीं मरने वाला मैं हूँ बड़ा सयाना