Выберите трек для воспроизведения
इतना ज़रूरी है आँखों को तू
जैसे नींद को ख़्वाब है
सारे जहाँ से हुई बेख़बर
तू ही बस मुझे याद है
दिल को क्या पता है जाना कहाँ
तेरे साथ हूँ, ये कम तो नहीं
ये दिल मंज़िलें नहीं जानता
तेरे पास हूँ, ये कम तो नहीं
तेरे पास हूँ, ये कम तो नहीं
मेरे चेहरे पर भी अब तो
तेरा चेहरा रहता है
ख़ुशियाँ बनके इन पलकों पे
तू ही ठहरा रहता है
मैं मेरे बिन रह लूँ मगर
होगा गुज़ारा तेरे बिन नहीं
ये दिल मंज़िलें नहीं जानता
तेरे पास हूँ, ये कम तो नहीं
तेरे पास हूँ, ये कम तो नहीं