Выберите трек для воспроизведения

क्या चालू है? क्या चालू है यहाँ पे?
Emiway Bantai, मालूम है ना?
२०२३, नवा साल, नवा shot
चल, ए!
असल में नल्ले सारे, गाने में ये शाना बनते
ज़माने में जो सीखे, लिखते; फिर क्या गाना बनते
आठ घंटा सोते, चार घंटा खाना-पीना
बाकी क्या, hustle करते अपुन पूरे १२ घंटे
इज़्ज़त की परवाह नहीं है, ये लोग को फ़रक़ नहीं है
ऐसे लोगों के लिए जन्नत छोड़, नरक नहीं है
और कुछ बनना चाहिए ऐसे लोगों के लिए
तो दूसरों के रस्ते पे चलते, इनका ख़ुद का सड़क नहीं है
पीछे से वार करते जो साले, वो मरद नहीं हैं
भरोसा करे लोगों पे, हाँ, तू भी ग़लत नहीं है
हाँ, जान के भी काफ़ी बार होगी ग़लतियाँ
क्या करें, लाला, हमें इंसानों को परख नहीं है
सरस नहीं है life तो सरल बना
नशेड़ी दोस्त बोलेगा, "एक और J, बेटा, चरस बना"
उनको छोड़, अपने life को तू अलग बना
मेहनत कर, पत्ते गिन, घर अपना कड़क बना
मज़ाक में जीएगा तो life हेरा-फ़ेरी है
नया दिन, ज़िंदगी एक और मौका दे रही है
निकल तू तेरी comfort zone से
हाँ, life आज से change कर डाल, किस बात की देरी है?
मज़ाक में जीएगा तो life हेरा-फ़ेरी है
नया दिन, ज़िंदगी एक और मौका दे रही है
निकल तू तेरी comfort zone से
हाँ, life आज से change कर डाल, किस बात की देरी है?
2023 में पूरे होंगे मेरे dreams
2023 से सबसे highest होंगे streams
2023 में होगा सबको ये यक़ीन
कि independent artist के लिए कुछ भी नहीं है नामुमकिन (हाँ)
कोयले के खान से तरासा हुआ हीरा मैं
Sober ही बहुत hard हूँ, नहीं पी रहा कोई मदिरा मैं
उठा उतने बार, जितने बार, बेटा, गिरा मैं
Label artist नहीं, फिर भी महँगी life जी रहा मैं
ये कोई पटेली नहीं, कर रहा मैं inspire हूँ
बिना फूँके, बिना पिए, ऐसे ही full fire हूँ
Hate नहीं, लाला, मुझे कर रेला admire तू
कोशिश करता रह, वरना कहलाएगा कायर तू
देने पे आऊँ तो फिर देते रहूँगा दिन-रात
ज्ञान से लेके shot तुमलोग खा लेना फिर मिल-बाँट
तुझे लगेगा कि ये scene का तू पटेल है
तो ग़लत-फ़हमी दूर करने, आजा, मिलने बिंदास
बेटा, जो कर रहा मैं, बिलकुल मज़ाक नहीं है
Independent चलने के लिए तू इतना sharp नहीं है
Confident अपुन day one से, क्या
पहले से ही पता था कि future अपना dark नहीं है
ऊँचाई पे बैठ के अलग ही मज़ा है
हाँ, आस-पास कोई नहीं है
Mic check
चल, ए!
बिना दिल लिए भाई तेरा फैला, लाला, पूरा दुनिया
मुझसे भिड़ना नहीं, वरना हिला दूँगा तेरा दुनिया
शाना मत समझ, तुझसे ज़्यादा देखा मैंने दुनिया
Beef के बाद बचकाने बन जाते यहाँ पे Mister India
किया कोशिश दिन-रात, लिया सपना जीत
किसी औज़ार से कम नहीं हैं अपना जीभ
इनको मालूम है बे, Bantai लाला कहाँ पे
जहाँ पे इनके गाने बजते नहीं हैं, वहाँ पे बजता अपना गीत
जो भी hope माँगे life में, उनके लिए मेरा गीत
जो भी माँगे beef, दिया गाड़ मैंने छः-सात feet
सब बना रहे गाना, मुझ-सा खाना किसका पक रहा नहीं
GOAT माने ख़ुद को तू, मैं बनके आया बकरा ईद
ए, सुम्मे मचा डाले, boo वाला नहीं
Topper हूँ मैं, दस में से नौ वाला नहीं
बिना काँच वाला चश्मा ये, सौ वाला नहीं
मैं hip-hop का हूँ बादशाह बे, वो वाला नहीं
(नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं)
(2023)
(Hahaha)