तुझे देख के पहली बार मेरा दिल धड़का है
तुझे देख के पहली बार मेरा दिल धड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
तुझे देख के पहली बार ये बिजली कड़की है
तुझे देख के पहली बार ये बिजली कड़की है
मैं प्यार जिसे करता हूँ तू वो लड़की है
मैं प्यार जिसे करता हूँ तू वो लड़की है
दिल कर दिया मेरा घायल तीखी पलकों ने
चोटी से बाँध लिया तेरी इन ज़ुल्फ़ों ने
ना मुझको ताने मार, मैं तुझ पे मर बैठी
इक दिल था मेरे पास, फ़िदा मैं कर बैठी
हौले हौले चाहत का शोला भड़का है
हौले हौले चाहत का शोला भड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
तुझे देख के मीठा दर्द जिगर से उठता है
अगर न देखूँ तो दम मेरा ये घुटता है
सौ बार तुझे चूमा मैं फिर भी प्यासी हूँ
मैं जैसे थी पहले, वैसे की वैसी हूँ
क्यों आग लगा के तूने पानी छिड़का है
क्यों आग लगा के तूने पानी छिड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
तुझे देख के पहली बार ये बिजली कड़की है
तुझे देख के पहली बार मेरा दिल धड़का है
मैं प्यार जिसे करती हूँ तू वो लड़का है
मैं प्यार जिसे करता हूँ तू वो लड़की है