Выберите трек для воспроизведения
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब
जाना जिए मुझे जाने दो मेरे जनाज़े पे
थक चुका हूँ रुक के और और रोक के हर बहाने से
अलविदा अब जल्दी जाना वापस ये क्यों आ रही है
जान’ना नहीं था मुझे बातें वो बता रही है
लिखे गाने इतने सारे गिनते तारे माथा मारे
सब तरीके आज़मा के देख लिए अब क्या हारे
बदसुलूकी करके आरज़ू सुकून की करते
आखिरी पलों में होकर बात क्यों शुरू की करते
टाइमपास है तेरे लिए क्या ये सब
बना के बातें भागे सब छुड़ा के बाहें तब
तुम्हें तो चाहिए जब भी जाओ वापस आने की इजाज़त हो
बेशरम हुई हो ऐसी ख्वाहिशों पे लानत हो
जा छुपा ले तू पकड़े न जाएं तेरे सारे झूठ
बचने न पाएं तेरे बस में सब आए
मेरे हक में बलाएं भरे आहें खूब
आ रुला दे तू जलवे दिखा दे तेरे सारे रूप
हँसने न पाऊं मेरे हक में ग़म आए
जो भी सपने सजाए हुए सारे चूर
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब
क़ातिल है तेरी ये हर एक अदा
तू अप्सरा थी मैं बहका हुआ
बिछड़ा वो आलम जहाँ तू मिला
और ये दिल आशियाँ था जो खंडर हुआ
फिर आकर मिली यूँ
उन आँखों में मैं बहता गया मिला नया रूप
पर कैसे मैं बयान करूँ जो ना तुम्हें महसूस
मौका मिले तो छूना मुझे मिलेगा सुकून
है काली मेरी रूह
दीवारों पे है दाग जो बहे मेरा लहू
इन हाथों में है जाम जहाँ कभी थी तू
बनावटी मिज़ाज दिखावटी जुनून
मैं तेरा हुआ तू मेरा न था
ये दिल आज़माइश में लटका हुआ
सवेरा हुआ था सूरज गवाह
कि इक पल इन पलकों ने झपका न था
तू बेशक ख़ुदा है तू मुझसे बड़ा
पर तू इतनी सी रहमत तो कर न सका
मैं माँगूं दुआ तू हँसती रहे
संवरती रहे बस ये माँगूं दुआ
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब
जा मेरी दुआ लगे तुझे जान
आखिरी हुआ समय क़ुर्बान
आदमी हुआ तेरा मेहमां आ क़रीब