Выберите трек для воспроизведения
वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया सबकी आँखों का तारा

मन ही मन क्यों जले राधिका मोहन तो है सबका प्यारा

जमुना तट पर नन्द का लाला जब जब रास रचाये रे

तन मन डोले कान्हा ऐसे बंसी मधुर बजाये
सुध बुध भूली खड़ी गोपियाँ जाने कैसा जादू डाला
वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया सबकी आँखों का तारा
रंग सलोना ऐसा जैसे छाई हो घट सावन की
रंग सलोना ऐसा जैसे छाई हो घट सावन की
ऐ री मैं तो हुई दीवानी मनमोहन मन भावन की
तेरे कारण देख साँवरे छोड़ दिया मैं ने जग सारा