Выберите трек для воспроизведения
क्यों उन्हें दिल दिया हाय यह क्या किया
शीशे को पत्थर से टकरा दिया
क्यों उन्हें दिल दिया हाय यह क्या किया
शीशे को पत्थर से टकरा दिया
जिनको आता नहीं है वफ़ा का चलन
उनसे लगी है लगन
ठेस लगती है जिस दम तो कहता है मन
उजड़े न दिल का चमन
पास रह कर सदा है वो हमसे जुदा
किस्मत ने यह दिन भी दिखला दिया
हो हो हो हो
हो हो हो हो हो
कौन भुला हुआ आज याद आ गया
यह किसने फिर दिल को तड़पा दिया
फिर मेरे दिल में जगा मोहब्बत का ग़म
घुटने लगा मेरा दम
किसने रखा मेरी ज़िन्दगी में कदम
और यह कहा तेरे हम
तुहि ए दिल बता किसने देकर सदा
आँखों का पैमाना छलका दिया
कौन भुला हुआ आज याद आ गया
यह किसने फिर दिल को तड़पा दिया