Выберите трек для воспроизведения

तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ
तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ
तू जो गुनगुनाए तो झूमे हैं फ़िज़ाएँ
कारवाँ भँवरों का, ख़ुशबू के झोंकों का...
हो, कारवाँ भँवरों का, ख़ुशबू के झोंकों का खींचता चला आए
तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ
आँखों से मदिरा बहती रहती है
अरे, आँखों से मदिरा बहती रहती है
"जीवन एक नशा है," ये कहती रहती है
ये तो सबसे जुदा है, जो भरा इनमें नशा है...
हो, ये तो सबसे जुदा है, जो भरा इनमें नशा है सबको बहकाए
तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ
कोयल मीठी बोली तुझसे ही सीखी है
हो, कोयल मीठी बोली तुझसे ही सीखी है
रंगत इन फूलों की तेरे आगे फीकी है
चाँदनी तुझसे जागे, चाँद भी तेरे आगे...
हो, चाँदनी तुझसे जागे, चाँद भी तेरे आगे रहता शरमाए
तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ
तारीफ़ तुम तो मेरी करते रहते हो
तारीफ़ तुम तो मेरी करते रहते हो
अदाओं पे मेरी क्यूँ मरते रहते हो?
मेरे पीछे क्यूँ पड़े हो? तुम झूठे भी बड़े हो...
मेरे पीछे क्यूँ पड़े हो? तुम झूठे भी बड़े हो, ये आँखें बतलाए
तेरा आँचल लहराए तो बहकी हवाएँ