बड़े सयाने बनते फिरते
कर बैठे नादानी
बे-ज़ोड़ दर्द है घुटनों में
हुई ऐसी खींचा-तानी
खुद से जो पाले थे उस टेंशन से पल्ला झाड़ के
दम रा दम दम रा दम दम रा दम दम रा दम
खुद से जो पाले थे उस टेंशन से पल्ला झाड़ के
अच्छे-खासे बने निठल्ले ग़म का पन्ना फाड़ के
बन गए ऐसी छतरी, बन गए ऐसी छतरी
अरे बन गए ऐसी छतरी
कि जिसमें हज़ारों छेद हैं
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
बनके हीरो चले थे करने तन के फायर-शायर
लगी पनौती बीच रास्ते
फटा, अरे फटा सपनों का टायर
बब्बर शेर समझते खुद को
चले भेड़ की चालें
सच में सुने दहाड़ शेर की
पैंट गीली कर डाले
अरे लगे
अरे लगे लुढ़कने ऐसे जैसे ये लोटे की पेंद हैं
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
फ्रस्ट्रेशन में, फ्रस्ट्रेशन में
फ्रस्ट्रेशन में लोकेशन ही भूल गए मंज़िल की
अरे हुआ अटैक हथौड़े सा यूँ, धड़कन रुक गई दिल की
चोर-चोर
चोर-चोर मौसेरे भाई जैसी इनकी यारी
कभी लगे हैं बर्फ की सिल्लियां
कभी लगे चिंगारी
अरे मन को मार के बैठे, उसपे कहते कि मतभेद है
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है
अरे माफ़ करना
अरे माफ़ करना भैया, असुविधा के लिए खेद है