Выберите трек для воспроизведения
तेरी नज़र झुके तो शाम ढले
जो उठे नज़र तो सुबह चले
हो, तेरी नज़र झुके तो शाम ढले
जो उठे नज़र तो सुबह चले
तू हँसे तो कलियाँ खिल जाएँ
तुझे देख के हूर भी शरमाए
तेरी बिखरी-बिखरी ज़ुल्फ़ें
तेरी महकी-महकी साँसें
तेरी कोयल जैसी बोली
ओ, तेरी मीठी-मीठी बातें
जी चाहे मेरा, मैं यूँ ही तेरा करता रहूँ दीदार
कुदरत ने बनाया होगा फ़ुर्सत से तुझे, मेरे यार

कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आँखें
कितनी प्यारी आँखें हैं, आँखों से छलकता प्यार

दुनिया में हसीं और भी हैं
ना होगा कोई तेरे जैसा हसीं
हो, दुनिया में हसीं और भी हैं
ना होगा कोई तेरे जैसा हसीं
रंगीन, जवाँ, मदहोश बदन
तू हुस्न-ओ-शबाब का है गुलशन
तेरे अंग से ख़ुशबू बरसे
परियों सी सुंदर काया
जो कुछ सोचा था मैंने
वो सब कुछ तुझमें पाया
तेरी एक अदा पे मैं सदक़े जाऊँ १०० बार