Выберите трек для воспроизведения
तुम नहीं आते हो, नहीं आओ
याद से कह दो, वो भी ना आए
तुम नहीं आते हो, नहीं आओ
याद से कह दो, वो भी ना आए
भूलने वाले भूल गए जब
याद क्यूँ उनकी आके सताए?
भूलने वाले भूल गए जब
याद क्यूँ उनकी आके सताए?
लाखों ही अरमाँ आँखों में आए
लाखों ही अरमाँ आँखों में आए
पानी बना के मैंने बहाए
और जो दिल में तड़पते रहे
हाय, और जो दिल में तड़पते रहे
वो कलेजे में दर्द बनाके छिपाए
तुम नहीं आते हो, नहीं आओ
याद से कह दो, वो भी ना आए
मस्त हवा अब आए ना आए
मस्त हवा अब आए ना आए
काली घटा अब छाए ना छाए
मेरी बला से याद में फीकी
मेरी बला से याद में फीकी
कोयल मल्हार गाए ना गाए
तुम नहीं आते हो, नहीं आओ
याद से कह दो, वो भी ना आए
भूलने वाले भूल गए जब
याद क्यूँ उनकी आके सताए?