Выберите трек для воспроизведения

आता है हमें कहाँ!
टूटे दिल को ख़ुद से जोड़ना
तो फ़िर बैठो बातें करें
तुम सुनाओ मुझे अपनी दास्ताँ
हर कोई ज़िंदगी से मारा है
कई रिश्तों में हारा है
तो तू चल मेरे साथ में
दिखाऊँ एक नया जहां तुझे
जहाँ पे तेरे अहसासों पे
उठाएगा सवाल ना कोई
जो भी तू है महसूस करे
वही है सहे, mmm
जहाँ पे तेरे अहसासों पे
उठाएगा सवाल ना कोई
जो भी तू है महसूस करे
वही है सहे, mmm
ख़ुद से ही जोड़ना है ख़ुद को हमें
दूजा कोई नहीं जो पूछेगा तुम्हें
कि "क्या तू ठीक है?" "क्या तक़लीफ़ है?
तेरे ज़हन में बता"
माना तू सोचता, तू ऐसा क्यूँ बना?
अपने ख़्यालों से हर पल है भागता
उनसे कभी ज़रा तू रुक के पूछ ले
तेरा जो गुम है पता
हर कोई ज़िंदगी से मारा है
कई रिश्तों में हारा है
तो तू चल मेरे साथ में
दिखाऊँ एक नया जहां तुझे
जहाँ पे तेरे अहसासों पे
उठाएगा सवाल ना कोई
जो भी तू है महसूस करे
वही है सहे, mmm
जहाँ पे तेरे अहसासों पे (जहाँ पे तेरे अहसासों पे)
उठाएगा सवाल ना कोई
जो भी तू है महसूस करे
वही है सहे, mmm (वही है सहे)