Выберите трек для воспроизведения
कुछ ऐसा हो वो, मेरी ज़िंदगी
चाहो अगर तो जान लो ये अभी
सबसे जुदा हो, दिल से हो हसीं
सबसे जुदा हो, दिल से हो हसीं
कुछ ऐसा हो वो, मेरी ज़िंदगी
चाहो अगर तो जान लो ये अभी
ढूँढती हूँ मैं, दिल में है यक़ीं
ख़्वाब मेरा होगा सच कभी
आँखों में हो तोहफ़ा, हज़ारों दिल में अरमाँ
होगा वो हर दिल की दास्ताँ
है ये मेरी तमन्ना, ग़लत ना समझना
रोशन हो उससे ही मेरा जहाँ
रोशन हो उससे ही मेरा जहाँ
कुछ ऐसा हो वो, मेरी ज़िंदगी
चाहो अगर तो जान लो ये अभी
देखा है मैंने सपना, होगा वो मेरा अपना
बन जाएगा मेरा आशियाँ
ले जाए संग अपने हमको जहाँ कहीं
मंज़िल होगी अपनी भी वहीं
मंज़िल होगी अपनी भी वहीं
कुछ ऐसा हो वो, मेरी ज़िंदगी
चाहो अगर तो जान लो ये अभी
कुछ ऐसा हो वो, मेरी ज़िंदगी
चाहो अगर तो जान लो ये अभी