Оберіть трек для відтворення
तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं
तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं
जीने के लिये सोचा ही नही
दर्द सम्भालने होंगे
जीने के लिये सोचा ही नही
दर्द सम्भालने होंगे
मुस्कुराऊँ तो
मुस्कुराने के कर्ज़ उतारने होंगे
ओ मुस्कुराऊँ कभी तो लगता है
जैसे होंठों पे कर्ज़ रखा है
ओ तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
ज़िन्दगी तेरे ग़म ने हमें
रिश्ते नये समझाये
ज़िन्दगी तेरे ग़म ने हमें
रिश्ते नये समझाये
मिले जो हमें धूप में मिले
छाँव के ठंडे साये
ओ तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
आज अगर भर आई हैं
बूँदें बरस जायेंगी
आज अगर भर आई हैं
बूँदें बरस जायेंगी
कल क्या पता
इनके लिये आँखें तरस जायेंगी
ओ जाने खुद गुम हुवा कहाँ खोया
एक आँसू छुपाके रखा था
ओ तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी
हैरान हूँ मैं
ओ हैरान हूँ मैं
तेरे मासूम सवालों से परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं
ओ परेशान हूँ मैं