Оберіть трек для відтворення
तेरे दर पे कल्याण मई हे गंगे जग की माता
तेरे पुण्यप्रभा में जन्मे त्रिभुवन शीश झुकाता
भागीरथ ने जिगर भक्ति से अपना शंख बजाया
उसी पंथ को पवित्र पावनी माँ तुमने अपनाया
हरिद्वार काशी प्रयाग को तुमने तीर्थ बनाया
आज हमारे जीवन पर माँ दुःख का बादल छाया
गंगे गंगे तुम ही करो उद्धार
तुम ही करो उद्धार गंगे तुम ही करो उद्धार
तुम ही करो उद्धार गंगे तुम ही करो उद्धार
भीख दया की देदे मैया तेरें हाथ हजार
गंगे तुम ही करो उद्धार
तुम ही करो उद्धार गंगे तुम ही करो उद्धार
हरी चरणों को छोड़ा तुमने धरती का दुःख तला
ब्रह्माजी का सजा कमंडल शिव ने भार संभाला
साथ हजार की सगर के बेटे की हरली ज्वाला
तेरे पावन गंगा जल ने जग निर्मल कर डाला
द्वार तुम्हारे आया मईया छोड़ जगत के द्वार
गंगे तुम ही करो उद्धार
तुम ही करो उद्धार गंगे तुम ही करो उद्धार
भीख दया की देदे माँ तेरें हाथ हजार
गंगे तुम ही करो उद्धार
तुम ही करो उद्धार गंगे तुम ही करो उद्धार
आओ गंगे पुण्य तरंगे मेरा साथ निभाओ
मुक्त धाम को गंगा मईया मुझको राह दिखाओ
या तो दर्शन देकर माता दुःख की घटा हटाओ
या लहरों के हाथ बढ़ाकर
इस तन को ले जाओ आओ आओ आओ गंगे