Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं
अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं
अभी अभी तो आई हो अभी अभी तो
अभी अभी तो आई हो
बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले
नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा
ये शाम ढल तो ले ज़रा
ये दिल संभाल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ
नशे के घूँट पी तो लूँ
नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं
अभी तो कुछ सुना नहीं
अभी ना जाओ छोड़ कर
के दिल अभी भरा नहीं
सितारे झिलमिला उठे सितारे झिलमिला उठे
चिराग जगमगा उठे बस अब ना मुझको टोकना
बस अब ना मुझको टोकना
ना बढ़के राह रोकना
अगर मैं रुक गई अभी
तो जा ना पाऊँगी कभी
यही कहोगे तुम सदा
के दिल अभी नहीं भरा
जो खतम हो किसी जगह
ये ऐसा सिलसिला नहीं
अभी नहीं अभी नहीं
नहीं नहीं नहीं नहीं
अभी ना जाओ छोड़ कर
के दिल अभी भरा नहीं