Оберіть трек для відтворення
ये कहे चाँदनी रात
सुना दो अपने दिल की बात
आई रुत मस्तानी
आई रुत मस्तानी
मोहे कहते आए लाज
किसी की दो आँखों ने आज
कह दी प्यार की कहानी
कह दी प्यार की कहानी
कोई नए तराने लाया
कोई ख़्वाब सुहाने लाया
कोई नए तराने लाया
कोई ख़्वाब सुहाने लाया
अब तक ना सुने कानों ने
ऐसे अफ़साने लाया
ऐसे अफ़साने लाया
इस दिल में बसाई याद
किया ये सूना घर आबाद
तेरी बड़ी मेहरबानी
तेरी बड़ी मेहरबानी
ये कहे चाँदनी रात
सुना दो अपने दिल की बात
आई रुत मस्तानी
आई रुत मस्तानी
दिल सारी बातें जाने
जाने फिर भी ना माने
दिल सारी बातें जाने
जाने फिर भी ना माने
मैं पूछूँ नाम पिया का
ये १००-१०० करे बहाने
ये १००-१०० करे बहाने
अब सीखी उल्टी रीत
मैं अपनी हार को समझी जीत
देखो, हुई फिर दीवानी
देखो, हुई फिर दीवानी
ये कहे चाँदनी रात
सुना दो अपने दिल की बात
आई रुत मस्तानी
आई रुत मस्तानी