Оберіть трек для відтворення
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
मिलन की मस्ती भरी आँखों में
हज़ारों सपने सुहाने लिये
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
ये मस्ती के नज़ारें हैं तो ऐसे में
संभलना कैसा मेरी क़सम
तू लहराती डगरिया हो तो फिर क्यूँ ना
चलूँ मैं बहका बहका रे
मेरे जीवन में ये शाम आई है
मुहब्बत वाले ज़माने लिये
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये