Оберіть трек для відтворення
ओ, रंगरेज़वा
हाँ, जचे नहीं ये कोरा-कोरा मन, ओ, रंगरेज़वा
हाँ, रोम-रोम प्रेम-रंग रंग दे, ओ, रंगरेज़वा
रूप तू तेरा नैनों में छाप दे
हाँ, दिल की कूची से, रूह की दवात से
सँवार दे, साँवरिया, साँस-साँस तू
ये जाँ रंग दे, जहाँ रंग दे
इसक़ वाला पगला प्राण रंग दे
(रंगरेज़वा)
हाँ, मुझे ज़रा रुबाबी रंग दे, ओ, रंगरेज़वा
हाँ, हर्फ़-हर्फ़ तू किताबी रंग दे, ओ, रंगरेज़वा
बूँद-बूँद तू मुझमें उतार दे
हाँ, प्यार में लगूँ, इतना तू प्यार दे
चाहत रंग चढ़ा दे, साथिया
आफ़त रंग बढ़ा दे, जोगिया
सँवार दे, साँवरिया, साँस-साँस तू
ये जाँ रंग दे, जहाँ रंग दे
इसक़ वाला पगला प्राण रंग दे
(रंगरेज़वा)
रंगरेज़वा