Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
मैंने देखा जबसे तुमको, कुछ हो गया है
धड़कन तो है, पर शायद दिल खो गया है
हँसते-हँसते ये पागल रोने लगा है
रातों को जागे, दिन में सोने लगा है
मुझे प्यार कैसे होता है
कुछ भी नहीं पता
इस शहर में नई हूँ मैं
मुझे रास्ता बता
तुम्हारे बिना साँस ले सकूँ
कभी ये हो नहीं सकता
तुम्हारे बिना ज़िंदगी जियूँ
नहीं, ये हो नहीं सकता
कि जितना मैं तुम पे मर मिटा
किसी पे मर नहीं सकता
समझ में ना आए जाने क्यूँ
तू मेरा हो नहीं सकता
दिल हमारा दिल की बातों को समझता ही नहीं
रुक ना जाए 'गर हुआ जो इश्क़ भूले से कहीं
दिल हमारा दिल की बातों को समझता ही नहीं
रुक ना जाए 'गर हुआ जो इश्क़ भूले से कहीं
सामने हूँ, आज़मा लो
तुमको आएगा यक़ीं
किस्मतों में जो लिखा है
वो मिटेगा ही नहीं
मुझे प्यार कैसे होता है
कुछ भी नहीं पता
इस शहर में नई हूँ मैं
मुझे रास्ता बता
तुम्हारे बिना साँस ले सकूँ
कभी ये हो नहीं सकता
तुम्हारे बिना ज़िंदगी जियूँ
नहीं, ये हो नहीं सकता
कि जितना मैं तुम पे मर मिटा
किसी पे मर नहीं सकता
समझ में ना आए जाने क्यूँ
तू मेरा हो नहीं सकता