Оберіть трек для відтворення
तमाम रात सोच कर, ये दिल ने फैसला किया
सभी खुदा मिटा दिए , तुम्हे खुदा बना लिया
इबादतों सा हर्फ़ भी, हवा पे है लिखा हुआ
वफ़ा के जो भी गीत है, वो कह रहे हैं शुक्रिया
तमाम रात सोच कर, ये दिल ने फैसला किया
सभी खुदा मिटा दिए, तुम्हे खुदा बना लिया
जाने कहाँ से आ गया, खुशबुओं का आशियाँ
आँखों में आके घिर गयीं, है ख्वाब की ये बदलिया
आँखों में आके घिर गयीं, है ख्वाब की ये बदलिया
हमें तुम्हारे इश्क़ पर, यक़ीन आज हो चला
दुआओं में जो हाथ हैं, वो कह रहे हैं शुक्रिया
देखो ज़रा की नूर से, ये भर गया है आस्मां
सारे सितारे बोलते, है रात खूब मेहरबान
सारे सितारे बोलते, है रात खूब मेहरबान
समन्दरों के होंठ ने, चूमकर मुझे कहा
मेरी तरह जो लोग हैं, वो कह रहे हैं शुक्रिया
तमाम रात सोच कर, ये दिल ने फैसला किया
सभी खुदा मिटा दिए तुम्हे खुदा बना लिया