Оберіть трек для відтворення
सा नि, सा नि, सा नि, सा नि, सा
म प, म प, म प, म प, म
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
ज़िंदगी के दीए झिलमिलाने लगे
इश्क़ की धूप में हम नहाने लगे, साथिया
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
ये चाँद-तारे, सारे नज़ारे हैं तेरे क़दमों की धूल
तुझे देखें तो शरमाएँ फूल, जान-ए-बहार
सपना दिखा के, अपना बना के हमको ना जाना तू भूल
हमें तेरा हर ग़म है क़ुबूल, जान-ए-बहार
हम तेरी राह में दिल बिछाने लगे
इश्क़ की धूप में हम नहाने लगे, साथिया
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
है भीगा मौसम, खोए-खोए हम, महका-महका सा बदन
लगी मन को तेरी ही लगन, तेरी क़सम
बाँहों में आजा, साँसों में छा जा, नज़रें मिला ले, सजन
सही जाए अब ना ये अगन, तेरी क़सम
जागती आँखों में ख़्वाब बोने लगे
इश्क़ की धूप में हम नहाने लगे, साथिया
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
तूने छुआ ऐसा लगा, बहके क़दम, अरमाँ जगा
ज़िंदगी के दीए झिलमिलाने लगे
इश्क़ की धूप में हम नहाने लगे, साथिया