Оберіть трек для відтворення

Сингл / Трек
दिल ये रवाना है इश्क़े सफ़र में
जबसे मिली है यह तुझसे नज़र
बहने लगा हूँ मैं तेरी लहर में
किनारों की मुझको नहीं है फिकर
इतना तू ख़ास है
दूर रहके भी तू पास है
बिन तेरे तू बता मैं हूँ क्या
ओ मेरे हमनवा इश्क़ तू रब है गवाह
दिल ये रवाना है इश्क़े सफ़र में
जबसे मिली है यह तुझसे नज़र
बहने लगा हूँ मैं तेरी लहर में
किनारों की मुझको नहीं है फिकर
जादू जैसा है ये पल
एक सुर में तेरी मेरी सांस थम गई
तुझमे नज़र आ रही है
जो भी मंज़िलें हैं इश्क़ के सफ़र की
ना जाने दिल होगा क्या आगे
ये धड़कन दिल से तेज़ भागे
तू आके इसे थाम ले
बाहों में ना है अब कहीं पे जाना
के तू ही रहे सामने मेरे
कि मैं भी रहूँ रुबरू तेरे
हा मैंने तुझे पा लिया
पाके तुझे अब कुछ नहीं है पाना
चाहे ये जहाँ चाहे वो खुदा
कर ना सकेगा हमें तो जुदा
ओ मेरे हमनवा इश्क़ तू रब है गवाह